आदित्यपुर, मई 11 -- आदित्यपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता अर्जुन मुंडा रविवार को पार्टी के बीमार कार्यकर्ता रामजीत मार्डी से मिले। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की। वे जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा में सक्रिय हो जाएंगे। इस अवसर पर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, रामकृष्ण मोदी, विशु महतो, सावन गुप्ता आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...