फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। कमालगंज के गांव रठौरा मुईनुद्दीनपुर के जवाहरलाल प्रेमादेवी स्कूल में पेट के कीड़े मारने की दवा खाने से बच्चे बीमार पड़ गये थे। सपा के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव उन बच्चों से मिलने पहुंचे जो बच्चे बीमार हो गये थे । अब उनकी हालत सही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अध्यापकों को दवा देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। बिना स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की देखरेख के दवा क्यों खिलायी गयी। अजीत यादव, अखिल कठेरिया, सीलू खां आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...