बीमार बच्चे की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- मदनापुर। पेहना गांव में सात वर्षीय बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे की मां के सूचना देने पर कार्रवाई की गई। गांव निवासी कुलदीप सिंह के अनुसार उनके छोटे भाई अर्जुन सिंह के पुत्र आर्यन सिंह पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहा था। उसका इलाज पहले जलालाबाद और बाद में शाहजहांपुर में कराया गया, लेकिन रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि आर्यन के पिता की कई वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह अपने ताऊ, चाचा और दादी के साथ रह रहा था। मृत्यु की सूचना पर उसकी मां संगीता देवी मायके से गांव पहुंचीं और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.