हापुड़, फरवरी 25 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में मामा के घर आई एक छह वर्षीय बालिका की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन वहां लगने वाली पैठ के कारण वह जाम में फंस गए। किसी तरह परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार जनपद बुलंदशहर के गुलावठी निवासी जान मोहम्मद की छह वर्षीय पुत्री इंसा यहां थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात निवासी अपने मामा दानिश के घर पर आई थी। बताया गया कि वह पहले से ही बीमार चल रहा था। इसी बीच उसे दौरा पड़ गया। बालिका की तबीयत खराब होने पर परिजन में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में वह उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन मोहल्ले में लगने वाली पैठ के...