मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- नगर के वार्ड नंबर 22 में पिछले तीन दिनों से बीमार अवस्था में घूम रहे बंदर की वजह से स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ था। बंदर के असामान्य व्यवहार के चलते लोग अपने बच्चों और घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए थे। कई बार बंदर के अचानक इधर-उधर दौड़ने और लोगों के पास पहुंचने से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति भी बन जाती थी। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद बुधवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद बीमार बंदर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। बंदर को पकड़ने के दौरान टीम ने सावधानी बरती, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। वन विभाग की टीम बंदर को अपने साथ ले गई है, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार कराया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.