वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार की देर रात वंदेपुर स्थित गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। यहां 194 गोवंश मिले। इसमें एक बीमार था। डीएम ने नाराजगी जताते हुए पशु चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब किया। साफ-सफाई में भी सुधार का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मवेशियों को ठंड से बचाव के लिए बोरा न ओढ़ाए जाने पर नाराजगी जताया। जिला आपूर्ति अधिकारी से कहा कि कोटे की दुकान से बोरे लेकर पशुओं को ओढ़ाने के लिए गोवंश आश्रय भेजें। डीएम ने गोवंश आश्रय स्थल में अलाव जलाने के भी निर्देश दिया। विद्यापीठ बीडीओ राजेश यादव को रात्रि में गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा। इस दौरान सीडीओ प्रखर सिंह, एडीओ (ग्राम विकास) त्रिवेणी उपाध्याय, क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी डॉ. लवलेश सिंह भी रहे।

हिंदी...