महाराजगंज, अप्रैल 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह के साथ अस्थाई गौ आश्रय स्थल मदनपुरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोआश्रय स्थल में संचालित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि बीमार पशुओं की ठीक से देखभाल करें और सुरक्षा के लिए शेड के किनारे जाल लगवाएं।उन्होंने गोवंश शेड, पशु आहार कक्ष एवं भूसा कक्ष का निरीक्षण करते हुए संरक्षित गोवंश की संख्या की जानकारी प्राप्त की। बीडीओ मिठौरा ने बताया कि गो आश्रय स्थल में कुल 43 गोवंश हैं। साथ ही बताया गया कि भूसा 106 कुंतल, पशु आहार 25 बोरी, चोकर 42 बोरी तथा साईलेज 5 बोरी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 750 डिसमिल भूमि में हरा चारा बोया गया है। डीएम ने पूरे परिसर मे...