बदायूं, मई 17 -- अचानक तबीयत बिगड़ने पर एक परिचालक को समय पर इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रातभर गांव में वाहन और मदद के लिए गुहार लगाई गई, लेकिन सहायता नहीं मिली। बाद में ट्रैक्टर से अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जाटान निवासी सतपाल 44 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप बिल्सी के एक स्कूल बस में परिचालक के पद पर कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि वह इसी नौकरी से परिवार का पालन-पोषण करते थे। गुरुवार रात करीब 10 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। यह भी पढ़ें- बीमार परिचालक को नहीं मिला वाहन, इलाज से पहले मौत पत्नी कविता ने गांव में कई लोगों से मदद और वाहन की व्यवस्था कराने की अपील की, लेकिन देर रात कोई सहायता नहीं मिल सकी। आरोप है कि गांव में कई सक्षम परिवार ह...