मैनपुरी, जुलाई 24 -- भोगांव। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए नजरबंद किए गए सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव पर पुलिस का पहरा तीन दिन बाद भी कायम है। शुक्रवार को पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर भी उन्हें तुरंत जाने नहीं दिया गया, जिससे प्रशासनिक रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। दो दिन पूर्व सपा नेताओं के संभावित प्रदर्शनों को रोकने के लिए पुलिस ने रावल सिंह यादव को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया था। रावल सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन सरकार के इशारे पर उन्हें परेशान कर रहा है। यह भी पढ़ें- Hapur News: 72 घंटे से हाउस अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसपी से की मुलाकात शुक्रवार को जब उनकी पत्नी नीलम यादव की अचानक तबीयत खराब हुई और वे उन्हें इलाज के लि...