वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। नवजात शिशुओं की देखभाल को मजबूत करने की दिशा में कबीरचौरा स्थित महिला अस्पताल में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। यहां 24 बेड का मदर ऐंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) स्थापित किया जाएगा, जिससे गंभीर रूप से बीमार नवजात की मां अब उनके साथ रहेंगी। अब तक महिला अस्पतालों में संचालित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में केवल शिशुओं को भर्ती किया जाता है, जबकि मां को वहां रहने की अनुमति नहीं होती है। मां को सिर्फ स्तनपान कराने के लिए ही अंदर जाने दिया जाता है। कई बार जरूरत पड़ने पर नवजात को बोतल का दूध देना पड़ता है, जो संक्रमण के जोखिम को बढ़ा सकता है। एमएनसीयू के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार भर्ती नवजात के साथ मां के रहने पर मृत्यु दर में कमी आई है। इसी को देखते हुए एमएनसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.