हाजीपुर, अक्टूबर 6 -- वतन के लिए सीमा पर डटे रहने वाला आर्मी के जवान लंबे समय से बीमारी के कारण वह मौत से हार गया। बीमार जवान की मौत की खबर मंगलवार को घर वालों और ग्रामीणों को मिलते ही मातमी सन्नाटा छा गया। लोगों ने अपने गांव के लाडले और देश के रक्षक को बीमारी के कारण शहीद हो जाने पर शाम को चूल्हे नहीं जलाए। महुआ के शेरपुर मानिकपुर पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव निवासी स्व रत्नेश सिंह के छोटे पुत्र और आर्मी के जवान सोनू कुमार कुछ दिनों से बीमार चल थे और उनका इलाज कोलकाता के कमांड हॉस्पिटल में हो रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार को उन्होंने धरती को अलविदा कह दिया। बताया गया कि बुधवार को सैनिक सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा।

सैनिक के योगदान बताया जा रहा है कि शहीद सोनू कुमार वर्ष 2006 में दानापुर कैंट में राष्ट्र सेवा के लिए सेव...