बांदा, जून 16 -- अतर्रा। नगरपालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा गौशाला में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सोमवार को सामाजिक संगठन बेज़ुबानों की खुशियां के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गोशाला में गोवंश की टैग नंबर और पंजीकरण संबंधी जानकारी सार्वजनिक की जाए। मृत्यु का पूरा ब्योरा, मृत्यु के कारण, तिथि और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाएं। यदि किसी गोमाता को अन्य स्थान पर भेजा गया हो तो विवरण सार्वजनिक किया जाए। साथ ही गोशाला में बीमार पशुओं के इलाज और चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में ऋषभ साहू, शिवा सिंह, आयुष गुप्ता, हर्ष बाजपेई, अंकित द्विवेदी, अमन गुप्ता, आयुष पाण्डेय, वीर प्रताप सिंह, गावेंद्र गिरी, रवि पाण्डेय,...