बरेली, मार्च 16 -- हाफिजगंज। उदरनपुर गोशाला के बाहर बीमार गाय धूप में तड़पती देख ग्रामीणों ने केयरटेकर पर उसे बाहर फेंकने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया। वीडियो वायरल होने के बाद केयर टेकर ने गाय को उठवाकर पशुशाला के अंदर कर उपचार करवाया। हिंदू जागरण मंच के हिमांशु पटेल ने एक्स पर ​गोशाला में गोवंश की दुर्दशा करने व ताला लगा होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हिमांशु पटेल ने शिकायत में कहा कि उदरनपुर में गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा हो रही है। गोशाला के बाहर बीमार गाय तड़प रही है लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। गोशाला में ताला लगा है। उन्होंने केयरटेकर के गायब होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री व अ​धिकारियों से ​शिकायत की। ​​शिकायत ​पर लेखपाल गौरव मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच की। केयर टेकर ने उन्हें बातया कि गाय बीमार थ...