कौशाम्बी, मार्च 26 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है। 22 मार्च की दोपहर वह घरेलू सामान लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसी के बाद संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...