बिजनौर, जून 30 -- डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौ संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखें।

गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंशों की उचित देखभाल, उनके भरण-पोषण, चिकित्सा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि

चारागाह भूमि की स्थिति जनपद में चारागाह की भूमि को प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। गौ आश्रय स्थलों में हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हरे चारे के स्रोतों एवं उपलब्ध भूमि की मैपिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि ...