फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- गर्मी बढ़ने के साथ ही सरकारी और निजी अस्पतालों में डायरिया, डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।ओपीडी में भी प्रत्येक दिन सौ से अधिक मरीज डायरिया और डिहाइड्रेशन से पीड़ित आ रहे हैं। इसमें से गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। एक-एक बैड पर दो मरीज इलाज करा रहे हैँ। अप्रैल में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। तेज धूप और लू चलने से लोग दिन भर पसीना-पसीना हो रहे हैं। जिसके कारण शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है। साथ ही गर्मी के मौसम में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। गर्मी में कोई भी खाद्य पदार्थ जल्दी खराब हो जाता है और प्यास लगने पर लोग कहीं भी पानी पी लेते हैं। यह भी पढ़ें- रोजाना डायरिया पीड़ित मरीज सदर अस्पताल में हो रहे भर्ती सफाई का ध्यान भी नहीं रखते कि पानी साफ है या नहीं। यह गलती भारी पड़ रही है। महिल...