प्रयागराज, जून 7 -- प्रयागराज संवाददाता उत्तर प्रदेश पहले बीमारू राज्यों में गिना जाता था, लेकिन अब यह प्रदेश तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है। खेत ही किसान की प्रयोगशाला हैं, उनके प्रयोग दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं। आज पूरे देश में हमारा प्रदेश खाद्यान उत्पादन में पहले स्थान पर है। यह बातें कृषि मंत्री सूर्य प्रकाश शाही ने शनिवार को मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के हॉल में आयोजित मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। वाराणसी, विंध्याचल और प्रयागराज मंडल के अफसर इस गोष्ठी में आए थे। यह भी पढ़ें- दुर्भाग्यपूर्ण, सबसे अधिक किसानों वाला देश दलहन के लिए विदेशों पर निर्भर: कृषि मंत्रीकृषि मंत्री की घोषणा कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के पूर्व किसानों के फसलों के खरीददार नहीं मिलते थे, लेकिन आज...