औरैया, फरवरी 19 -- अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव बीरपुर निवासी 75 वर्षीय सरला देवी की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सरला देवी, पत्नी मान सिंह, लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। बुधवार देर रात उनकी हालत अचानक ज्यादा खराब हो गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी ले गए, लेकिन डॉ. ललित ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और घर पर शोक का माहौल छा गया। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमारी से पीड़ित थीं और उनका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण पुरानी बीमारी बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.