चित्रकूट, जुलाई 17 -- चित्रकूट, संवाददाता। सरधुवा थाना क्षेत्र के खोपा गांव के मजरा पांच पुरवा निवासी भीमसेन की 24 वर्षीया पत्नी रोशनी की बीमारी के चलते मौत हो गई। रोशनी पिछले करीब दो माह से बीमार थी। जिसका इलाज चल रहा था। मृतका के पिता सुरवल निवासी रामप्रकाश ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही कम दहेज मिलने की बात कहकर पति, ननद समेत अन्य ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। करीब दो माह पहले पति और ननद ने लाठी-डंडों से बेटी को मारापीटा था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बेटी का इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा था। जहां उसने दम तोड़ दिया। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने बेटी की हत्या की है। सरधुवा थाने के एसआई अजहर का कहना है कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद की जानकारी पहले भी मिली थी। दोनों पक्षों को कई...