औरैया, मार्च 6 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला नवीन बस्ती लोहियानगर निवासी एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। हालत खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला नवीन बस्ती लोहियानगर निवासी भगवान प्रसाद पाण्डेय का 38 वर्षीय पुत्र जगमोहन पाण्डेय काफी दिनों से बीमार चल रहा था और उसका उपचार भी चल रहा था। शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार जगमोहन लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था और उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक हालत बिगड़ने के कारण ...