उन्नाव, अप्रैल 18 -- सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के रामप्रसादखेड़ा गांव में 32 वर्षीय गायत्री देवी पत्नी सुखराम बीमार हो गई। परिजन इलाज के लिए बीघापुर सीएचसी ले गए। यहां गायत्री को डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने डेथ मेमो पुलिस को भेजा। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया जानकारी पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। यह भी पढ़ें- महिला की बिगड़ी हालत मौत पर मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...