बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में शुक्रवार को बीमारी से बीएमपी के हवलदार की मौत हो गयी। मृतक 59 वर्षीय धनंजय कुमार है। अभी वे बिहार सैन्य पुलिस सात, कटिहार में तैनात थे। पिछले एक साल से यहां अपनी सेवा दे रहे थे। भतीजा गुड्डू सिंह ने बताया कि वे पिछले एक साल से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज चल रहा था। उनकी तबियत अक्सर खराब रहती थी। पिछले एक महीने से घर पर ही रहकर ईलाज करवा रहे थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। थानाध्यक्ष राशिद अख्तर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिवार ने आवेदन में बीमारी से मौत का जिक्र किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.