कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- मूरतगंज, हिन्दुस्तान संवाद मूरतगंज क्षेत्र के जीवनगंज गांव में बीमारी ने पांव पसार दिए हैं। करीब 10 दिन से बीमार चल रही एक बालिका की शनिवार को प्रयागराज के निजी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि, दर्जनों लोग अभी भी बीमार हैं। ग्रामीणों ने गंदगी की वजह से बीमारी फैलने का आरोप लगाया है। सीएमओ ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगवाने की बात कही है। जीवनगंज निवासी उमेश कुमार किसानी करते हैं। उनकी 10 वर्षीय पुत्री पूजा की करीब 10 दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। परिजनों ने पहले आसपास के निजी अस्पतालों में इलाज कराया। आराम नहीं मिलने पर प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोग यह नहीं बता पा रहे हैं कि मौत किस बीमारी की वजह से हुई है। ...