बांदा, मई 19 -- बांदा। बीमारी से पीड़ित युवक की मौत गई। मृतक के परिजनो ने पिटाई से मौत होने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के कांशी राम कालोनी निवासी नीरज ने बताया कि उसका 20वर्षीय बड़ा भाई सूरज पुत्र रामकिशोर सोमवार की रात बीमारी उल्टी दस्त से पीड़ित था। उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत में सुधार होने पर घरवाले उसे घर ले गए। रात करीब डेढ बजे दोबारा हालत खराब हो गई। उसे अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने पीटाई से मौत होने की आंशक जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत होने की पुष्टी की गई है। उसके कही भी चोट...