उन्नाव, मार्च 2 -- उन्नाव। लंबे समय से बीमारी से पीड़ित अधेड़ की रविवार देर रात मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय बब्लू लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रविवार देर रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। हालत में सुधार न होता देखकर पत्नी आरती रात करीब 2.15 पर उन्हें लेकर इमरजेंसी वार्ड पहुंची। जहां ईएमओ डॉ. आशीष सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...