बांदा, सितम्बर 28 -- बांदा। पुलिस लाइन बांदा में तैनात प्रयागराज निवासी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार का रविवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और इलाज के लिए मेडिकल अवकाश पर चल रहे थे। 27 सितंबर को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उपनिरीक्षक सुरेश कुमार वर्ष 1989 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पुलिस लाइन बांदा में थी। पुलिस विभाग के मुताबिक बीमारी के चलते उनका उपचार चल रहा था। निधन की सूचना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...