बदायूं, जनवरी 11 -- सैदपुर, संवाददाता। उम्रजनित बीमारी और अकेलेपन से जूझ रहे 92 साल के बुजुर्ग ने खुद के सीने में तमंचे से गोली मारकर खुदकशी कर दी। उनका शव घर के कमरे में पड़ा मिला। सुबह जब वे घर से बाहर नहीं आये तो पड़ोस के लोगों ने जानकारी ली। तब पता चला उनका शव रक्तरंजित हालत में पड़ा था। समीप ही तमंचा भी पड़ा मिला। बुजुर्ग घर पर अकेले रहते थे। उनके दो बेटे बाहर रहकर व्यापार करते थे, जबकि दो बेटों की मौत हो चुकी है। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर के महेश चौक का है। यहां के रहने वाले बुजुर्ग विद्यासागर रस्तोगी 92 वर्ष पुत्र भूपराम रस्तोगी पिछले काफी समय से उम्रजनित बीमारी से पीड़ित थे। बीमारी के चलते वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान चल रहे थे और घर में अकेले ही रह रहे थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका और उनके बेटे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.