बिजनौर, अप्रैल 7 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीमारी से परेशान 65 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है। शहर कोतवाली के गांव हादरपुर निवासी ब्रह्मपाल (65) पुत्र नत्थू सिंह ने सोमवार की रात घर के पास एक पेड़ लटककर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार की सुबह सोकर उठने पर लगी। परिजनों के अनुसार ब्रह्मपाल अविवाहित थे और लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। शहर कोतवाल रामप्रताप सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.