इटावा औरैया, नवम्बर 5 -- बकेवर। आनेपुर में बुधवार को बीमारी से परेशान वृद्धा ने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आनेपुर निवासी दौलत रामपाल की 80 वर्षीय पत्नी श्यामवती ने सुबह करीब 10 बजे घर के अंदर बने कमरे में फंदा लगा लिया। कमरे में रखे बड़े संदूक पर चढ़कर उसने छत के कुंडे में साड़ी बांधी और गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब पति और बेटे कमरे में पहुंचे तो श्यामवती को फंदे से झूलता देख शोर मचाया। ग्रामीण इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। श्यामवती के पांच बेटे हैं, जिनमें से तीन दिल्ली में नौकरी करते हैं और दो बेटे घर पर रहते हैं। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया बीमारी से परेशान होकर वृद्धा ने आत्महत्या की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.