बीमारी से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाई
लखनऊ, जून 19 -- गोमतीनगर विस्तार के सुलभ आवास में विवाहिता कलई (27) ने फांसी लगा ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में विवाहिता ने खुदकुशी करने की वजह बीमारी बताया है। उसने सुसाइड नोट में माता पिता और पति को सॉरी लिखा है। मूलरूप से तमिलनाडु के मदुरई निवासी श्रवण गोमती नगर विस्तार के सुलभ आवास में किराए पर रहते हैं। वह निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर हैं। श्रवण ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने पत्नी कलई को लखनऊ बुलाया था। पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थी। गुरुवार सुबह वह ड्यूटी गए थे। शाम को जब घर लौटे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर तक धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। अंदर देखा कि पत्नी पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी थी। उन्होंने पत्नी को नीचे उतारा। पड़ोसियों की मदद से लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। श्रवण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.