उन्नाव, अप्रैल 5 -- नवई। बीमारी से परेशान युवती से जहरीला पदार्थ निगलने से इलाज दौरान मौत हो गई। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवई गांव की रहने वाली 19 वर्षीय पलक पुत्री सुरेन्द्र ने शनिवार रात बीमारी से परेशान होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे तत्काल नई सराय स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ तो परिजन उसे घर ले आए। रविवार को अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। मृतका पलक तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बहन सिम्मी, छोटी बहन कसक, भाई सत्यम और माता रामदेवी हैं। थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.