औरैया, फरवरी 3 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैरोंपुर में बीमारी से ग्रस्त एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान भैरोंपुर निवासी 25 वर्षीय रिंकू पुत्र सोबरन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रिंकू कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था और काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। एक दिन पहले ही वह इलाज के लिए चिचौली स्थित अस्पताल गया था। उपचार के बाद घर लौटने पर सोमवार देर रात उसने घर के अंदर फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो वे आनन-फानन में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने प...