रांची, अगस्त 18 -- खूंटी, संवाददाता। मारंगहादा थाना क्षेत्र के बरबंदा गांव निवासी 28 वर्षीय सहदेव मुंडा ने सोमवार शाम फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि सोमवार को परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए थे। शाम करीब छह बजे जब वे वापस घर लौटे तो सहदेव घर पर नहीं था। काफी खोजबीन के बाद घर के पास कटहल के पेड़ से उसका शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार, सहदेव पिछले करीब दो वर्षों से पेट दर्द की बीमारी से परेशान था। परिजनों ने उसका कई जगह इलाज कराया, लेकिन उसकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा था। आशंका ज...