बांदा, दिसम्बर 8 -- बांदा। संवाददाता नरैनी में बीमारी से परेशान युवक ने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना मध्य प्रदेश सीमा की है। एमपी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। कालिंजर थाना क्षेत्र के तलहटी कालिंजर निवासी 26 वर्षीय अजय प्रजापति उर्फ बब्बू पुत्र राजाराम ने बीमारी से परेशान होकर रविवार को दोपहर रामनगर के पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश बॉर्डर पर स्थित क्षेत्र की है। रामनगर का आधा पुल उत्तर प्रदेश व आधा मध्य प्रदेश की सीमा में आता है। सूचना पर धर्मपुर चौकी प्रभारी अनिल सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों के मुताबिक अजय उर्फ बब्बू लंबे समय से टीबी का मरीज था। दो दिन पहले ही वह पन्ना से इलाज कराकर लौटा था। भाई लालाराम ने बताया कि अजय लगातार बीमार रहने की वजह से मानसिक रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.