लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ,संवाददाता। कृष्णा नगर इलाके में शनिवार सुबह बीमारी से परेशान एक युवक ने खुदकुशी कर ली। मृतक की मां ने बताया कि एक दिन पहले युवक को लोकबंधु अस्पताल से डिस्चार्ज करा कर घर लाए थे।बारावीरवा के संभर खेड़ा निवासी नीरज यादव(26) अपने परिवार का इकलौता था। परिजनों ने बताया कि नीरज लंबे समय से बीमार चल रहा था। उसका इलाज चल रहा था। नीरज कई दिनों से लोकबंधु अस्पताल में भर्ती था। शुक्रवार को डॉक्टर ने नीरज को डिस्चार्ज कर दिया था। परिजन उसे घर ले आए थे। शुक्रवार रात मां-बेटे ने खाना खाया और कमरे में सोने चले गए। यह भी पढ़ें- दिल्ली में जज अमन कुमार शर्मा की मौत, फांसी लगाकर की आत्महत्या शनिवार सुबह जब मां उठी तो बेटे को फंदे से लटका देखकर वह चीख पड़ी। यह भी पढ़ें- विकास भवन के डीडीओ के नाजिर ने फांसी लगा दी जान

हिंदी हिन्दुस्तान की...