हरदोई, मई 4 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के इटौली गांव में 32 वर्षीय सोनम सिंह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इसी कारण उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर हरिनाथ सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...