इटावा औरैया, जून 4 -- इकदिल। थाना क्षेत्र के असाई गांव में बीमारी से परेशान एक 55 वर्षीय महिला ने पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। असाई निवासी बृजलाल की पत्नी शांति देवी 55 वर्ष पिछले लंबे समय से मानसिक अवसाद के कारण परेशान थीं। गुरुवार की दोपहर में वह घर से निकलीं थीं। घर से कुछ दूर स्थित जंगल में जाकर एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। तीन बजे कुछ चरवाहे मवेशी चराने जंगल की तरफ गए, तो उन्होंने महिला का शव फंदे पर लटका देखा। यह भी पढ़ें- विषाक्त पदार्थ के सेवन से गंभीर महिला कस उपचार के दौरान मौत इससे गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में परिजन भी पहुंच गए। मानिकपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र पटेल पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। ...