मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- अगवानपुर मे सोमवार को आरओवी के नीचे 65 वर्षीय बिजेंद्र सिंह ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक दो साल से बीमारी से परेशान था। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के दाहिने हाथ पर लिखे नाम से उसकी पहचान हुई। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के भटावली निवासी बिजेंद्र सिंह (65) घोड़ा तांगा चलाकर परिवार भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी कुसुम, एक बेटा दिनेश और तीन बेटी हैं। परिजनों के मुताबिक करीब दो वर्ष पूर्व बिजेंद्र के हाथ में खुजली हुई थी। इससे उनके हाथ में गहरा घाव बन गया। कुछ समय के बाद ये घाव नासूर में बदल गया। उन्होंने कई जगह इसका इलाज कराया लेकिन ठीक नहीं हुआ। इसमें काफी रुपये खर्च हुए। परिजनों के अनुसार सोमवार की सुबह घोड़ा तांगा निकालने की बजाय हाथ में डंडा लेकर रेलवे लाइनों पर टहल...