बीमारी से परेशान छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर, संवाददाता। चकेरी में बीमारी से परेशान होकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। कृष्णा नगर निवासी रामविलास यादव प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी निर्मला, 20 वर्षीय बेटी सेजल और बेटा हिमांशु है। परिजन ने बताया की सेजल बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी। बीते एक माह से वह टायफाइड की बीमारी से ग्रसित थी। काफी इलाज के बावजूद तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह मानसिक तनाव में चल रही थी। जिस कारण बुधवार को उसने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बीमारी के कारण मानसिक तनाव में चल रही छात्रा ने आत्महत्या की है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.