बागपत, मार्च 27 -- खेकड़ा। खेकड़ा कस्बे के एक किसान ने बीमारी से तंग होकर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। कस्बे के मोहल्ला अहिरान में एक किसान परिवार के साथ रहता था। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी से उसके फेफड़े, किडनी और लीवर भी प्रभावित हो गए थे। पिछले दिनों हॉर्ट प्रॉब्लम होने पर उसने स्टंड भी डलवाए थे। तमाम उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। परेशान होकर उसने बुधवार रात घर में ही फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना का पता गुरुवार सुबह चला। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने उनके सहयोग से उसे फांसी के फंदे से उतारा और फिर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्...