कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर, संवाददाता। चकेरी में बीमारी से परेशान एयरफोर्स कर्मी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। अहरिवां स्थित संजीव नगर निवासी 58 वर्षीय राम शंकर कश्यप एयरफोर्स में मल्टी टास्किंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थे। परिवार में पत्नी शांति, बेटा शनि और दो बेटियां है। परिजनों ने बताया कि कई महीनों से वह स्पाइन की बीमारी से ग्रसित थे। काफी समय से इलाज होने के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण वह मानसिक तनाव में थे। रविवार को उनकी पत्नी व बेटा जरूरी काम से इटावा गए थे। इस दौरान शाम को उन्होंने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घटना की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने परिवार को सूचना दी। साथ ही उन्हें इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उन्हें उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.