बांदा, अप्रैल 6 -- बांदा। टीबी रोग से परेशान बुजुर्ग ने सोमवार को शाम पांच बजे केन नदी भूरागढ़ में पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस बुजुर्ग को निकालकर पुल के पास चढ़ा ही रही थी कि तभी एक शराबी व्यक्ति भी नशे में नदी में छलांग लगाने पहुंचा। तभी चौकी इंजार्ज भूरागढ़ ने दौड़ लगाकर उसे पकड़ लिया। शराबी ने काफी ताकत दिखाई, पर उसे किसी तरह पकड़कर पुलिस चौकी लाई और परिजनों को जानकारी दी। कहा कि वह पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति का आदमी है। मटौंध थानांतर्गत भूरागढ़ चौकी क्षेत्र में सोमवार को शाम करीब पांच बजे भुरेड़ी गांव निवासी 66 वर्षीय रामशरण निषाद पुत्र भैरम भूरागढ़ केन नदी पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद उसने पुल के ऊपर से नीचे छलांग लगा दी। राहगीरों ने कूदते देखा तो भूरागढ़ चौकी इंचार्ज आनंद साहू को फोन से सूचना दी। चौकी इंचार्ज तुरंत मौके पर ...