जौनपुर, फरवरी 25 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रोडवेज के समीप डाक बंगला रोड पर बीमारी से तंग आकर एक युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय लाएं। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नगर के नयी आबादी मोहल्ला स्थित डाक बांगला रोड निवासी 35 वर्षीय संदीप चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान ने बीमारी से तंग आकर मंगलवार की दोपहर घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पत्नी खाना देने कमरे में गई तो अंदर का हाल देख दंग रह गई। शोरगुल सुनकर परिजन मौके पर पहुंच कर फंदे से उतार कर आनन-फानन में इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ...