बागपत, जुलाई 12 -- बागपत। कस्बे के एक युवक ने रविवार शाम बीमारी से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। कस्बे की लाइनपार बस्ती में रामकिशन परिवार के साथ रहता है। रामकिशन का 30 वर्षीय बेटा सोनू कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। परिजनों ने उसका उपचार भी कराया, लेकिन ठीक नहीं हुआ। रविवार शाम सोनू घर से चुपचाप निकल गया निकलकर फखरपुर रेलवे अंडरपास के पास पहुंच गया। शामली से दिल्ली जाने वाली यात्री ट्रेन के आते ही सोनू ने उसने उसके आगे कूदकर जान दे दी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोनू के भाई संजय ने बताया कि सोनू काफी दिन...