रायबरेली, फरवरी 27 -- रायबरेली,संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बीमारी से परेशान अधेड़ ने गुरुवार रात शारदा नहर में छलांग लगा दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब देर रात उन्होंने देखा कि अधेड़ अपने बिस्तर पर नहीं हैं। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। मिल एरिया थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव निवासी 55 वर्षीय गिरजा शंकर शर्मा पुत्र सूरज शर्मा लंबे समय से बीमारी से परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात लगभग एक बजे वे चुपचाप घर से निकल गए। उस समय परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे, इसलिए किसी को भनक तक नहीं लगी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने चारपाई खाली देख आसपास तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण कोई सुराग...