प्रयागराज, मार्च 9 -- बिजली कर्मचारी 28 वर्षीय शुभम वर्मा ने सोमवार को नए पुल से यमुना में कूदकर जान दे दी। शुभम ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने भाई को फोन कर पुल से छलांग लगाने और तलाश नहीं करने की बात कही थी। जल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। कीडगंज पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शिवम की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। छोटा बघाड़ा निवासी शुभम वर्मा विद्युत विभाग में स्टेनो के पद पर कार्यरत थे। वह सोमवार दोपहर करीब एक बजे अपने घर से निकलकर नए यमुना पुल पर पहुंचे। इसके बाद अपने भाई से फोन पर बात की। पुल से कूदकर जान देने की बात कही। भाई ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन शुभम कॉल कटकर पुल से कूद गया। इधर, परिजन जानकारी होते ही रोते-बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शिवम का शव तलाश कर ...