उन्नाव, मार्च 29 -- उन्नाव। पुरवा के पासाखेड़ा गांव में रविवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। लंबे समय से बीमारी और मानसिक तनाव से जूझ रही एक 50 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पासाखेड़ा गांव की रहने वाली 50 वर्षीय श्रीमती पत्नी स्व. बुद्धीलाल पिछले कई दिनों से बीमारी से जूझ रही थीं। परिजनों के मुताबिक उनका इलाज लगातार चल रहा था। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। बीमारी से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं। करीब दो साल पहले पति बुद्धिलाल का निधन हो गया था। उसके बाद से परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। पति की मौत के बाद से वह शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो गई थीं और अक्सर अपनी बीमारी को लेकर चिंतित रहती थीं। श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.