एटा, मई 31 -- गांव फुल्कियागंज में आंखों की बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के बाद बबूल के पेड़ पर महिला का शव लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थाना नयागांव के गांव फुल्कियागंज निवासी रीता (45) पत्नी सुनील सिंह काफी समय से आंखों की बीमारी से पीड़ित थीं। उनका इलाज एम्स में चल रहा था। परिजनों के मुताबिक बीमारी के कारण उनकी आंखों की रोशनी भी काफी कम हो गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थीं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब चार बजे रीता ने अपने घर के सामने स्थित बबूल के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और ग्रा...