बीमारी से जूझ रहे बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान
मेरठ, मई 30 -- रेलवे रोड थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंदिर परिसर स्थित कमरे में शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे रोड थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि ब्रह्मपुरी निवासी 75 वर्षीय रामजीलाल चार साल से रेलवे रोड क्षेत्र के शांति नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में अपने भांजे सतीश के साथ रह रहे थे। पुजारी सतीश मंदिर में पुजारी का कार्य करते हैं। परिजनों के मुताबिक रामजीलाल लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थे और मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगे थे।शनिवार सुबह पुजारी सतीश की पत्नी उन्हें चाय देने के लिए कमरे में पहुंचीं तो उनका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही रेलवे रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी, सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.