बदायूं, अप्रैल 16 -- नगर में एक गरीब परिवार के बीमार बच्चे के इलाज को लेकर अब जनसहयोग की पहल तेज होने लगी है। मुख्य चौराहे पर चाय की छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले राकेश सैनी के छोटे पुत्र सूरज की दोनों किडनियां खराब हो गई हैं। वर्तमान में उसका बरेली के एक अस्पताल में डायलिसिस के माध्यम से उपचार चल रहा है, जिससे परिवार पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी के पति अरविंद रावत ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर हालचाल जाना और 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। यह भी पढ़ें- खानपान और दिनचर्या किडनी रोग से बचाव में सहायक उन्होंने नगर के लोगों से अपील की कि वे इस कठिन समय में आगे आकर सहयोग करें, ताकि बच्चे का इलाज बिना रुक...